शिवली कानपुर देहात।
शादी करने के नाम पर एक युवक नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर बग ले गया। लड़की का पता चलने पर जब उसका भाई उसे आरोपी के घर से लेने गया तो आरोपित पिता पुत्र ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के भाई ने कोतवाली पहुंच दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है मामले को दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
घटना के बाबत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी नाबालिक बहन को शिवली निवासी मयंक कश्यप पुत्र दीपू कश्यप शादी करने के लिए बहला फुसला कर भगा ले गया। जब वह अपनी बहन को आरोपी के घर से वापस लाने गया तो आरोपित युवक के पिता दीपू उसे देख गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। बहन के साथ कहीं अनहोनी ना हो जाए तो घटना से भयभीत भाई ने कोतवाली पहुंच आपबीती बताई और तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



