रिपोर्टर राज प्रताप सिंह रसूलाबाद
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन सक्रिय रहकर जनता को न्याय दिलाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाएगी। पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मुलायम सिंह यादव ने कहा अधिवक्ता ही निर्बल का बल होता है।
रसूलाबाद तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह और रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता भवन में सुंदर कांड पाठ और हवन पूजन के साथ हुई। पूरे अधिवक्ता भवन को फूलों और झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया था। इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष हुकुम सिंह राजपूत सहित सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी राम सिंह यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के पश्चात् नव निर्वाचित कमेटी द्वारा राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह को तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया। राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच अधिवक्ता ही सेतु का काम करते हैं। सरकार अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।विधायक पूनम संखवार ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि एडवोकेट्स और बेंच के बेहतर समन्वय से ही आमजन को समय पर न्याय मिल सकता है। मैं आशा करती हूं कि रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन क्षेत्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएगी। कानपुर देहात जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सक्रिय रहकर जनता को त्वरित न्याय दिलाने में।महत्व पूर्ण भूमिका निभाएंगे हमें विश्वास है कि अध्यक्ष हुकुम सिंह राजपूत के नेतृत्व में यह बार और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी।
उन्होंने कहा कि हम कंधा से कंधा लगाकर आपके साथ है।पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात वरिष्ठ अधिवक्ता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि एकता में ही शक्ति है। सभी अधिवक्ताओं को मिलकर न्याय पथ पर चलकर पद की गरिमा को बनाए रखना चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सच्चे मायने में अधिवक्ता ही निर्बल का बल होता है।इसके पहले सभी आए अतिथियों का रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन द्वारा फूल मालाएं साल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही वरिष्ठ पत्रकार संतोष गुप्ता का जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा माला व साल पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह गौर, मनमोहन सिंह गौर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विशाल सिंह गौर, सुशील शुक्ला, विजय प्रकाश तिवारी, सुमित पांडेय, हरनाम सिंह कुशवाहा, मशरूफ नवाज, भीष्म प्रताप पाल, कमलेश कुमार, सुमित गौतम, राजेश कुमार, भुवनेंद्र सिंह सहित जनपद की सभी तहसीलों के वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का सफल संचालन कुंवर रब्बानी खान द्वारा किया गया ।




