रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर
रसूलाबाद कानपुर देहात।
शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए चर्चित प्रधानाचार्य देशराज दिवाकर को उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें पदोन्नति देकर राजकीय इंटर कालेज टिकनगांव झींझक कानपुर देहात का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। राजकीय हाई स्कूल जोत रसूलाबाद में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात देशराज दिवाकर की 26 मई 2026 को सामान्य शिक्षा संवर्ग उच्चतर के पद पर पदोन्नति हुई थी। इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को उन्हें नई तैनाती मिली।
बताते चलें कि देशराज दिवाकर के कार्यकाल में जोत हाईस्कूल में शिक्षा का स्तर अनुशासन व्यवस्था और विद्यालय के विकास को नई दिशा मिली। उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों की स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रीय जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। नियुक्ति की खबर मिलते ही विद्यालय स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाओं और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तहसील रसूलाबाद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने कहा कि देशराज दिवाकर अपनी समन्वयपूर्ण कार्यशैली और विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में राजकीय इंटर कालेज टिकनगांव शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में जनपद में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।



