रिपोर्टर प्रशांत श्रीवास्तव
रूरा कानपुर देहात।
रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली से गौशाला के लिए हरियाली लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक किसान ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किसान की मौत पर स्वजनों में कोहराम मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
घटना के संबंध में रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव निवासी 35 वर्षीय किसान विश्वनाथ पुत्र रघुनाथ सिंह गांव की गौशाला के लिए ट्रैक्टर ट्राली से पशुओं के लिए हरियाली लेकर जा रहे थे। तभी गौशाला मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गहरे खड्डे में चला गया। टैक्टर चला विश्वनाथ उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में रोना पिटना मच गया। राहगीरों से सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। रूरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव का कब्जे में लिया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रूरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक किसान की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



