कानपुर देहात: डेरापुर में दलित समाज के युवक द्वारा सार्वजनिक मंदिर पर भीम आर्मी का झंडा लगाकर मंदिर में डाला ताला, हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 

रिपोर्टर प्रशांत कुमार


डेरापुर कानपुर देहात।

कानपुर देहात के कुडावल गांव में स्थित करीब 100 वर्ष पुराने, क्षेत्रीय भक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र सार्वजनिक मंदिर के निकट एक दलित समुदाय के युवक द्वारा स्ट्रीट लाइट पर भीम आर्मी का झंडा लगाए जाने और मंदिर में ताला लगाए जाने से भक्तों तथा हिन्दू संगठनों के बीच तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर मंदिर का ताला खोला और पुलिस को सूचित दी।



                 घटना के संबंध में डेरापुर थाना क्षेत्र के कुडावल गांव में शांतिपूर्ण वातावरण उस समय तनाव में बदल गया जब एक दलित समुदाय के युवक ने सार्वजनिक मंदिर में स्ट्रीट लाइट पर भीम आर्मी का झंडा लगा दिया और मंदिर में ताला डाल दिया। प्रतिदिन की भांति जब भक्त पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में ताला पड़ा देख आक्रोशित होने लगे। तनाव की सूचना मिलते ही आनन फानन  तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर लोगों को शांत कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मंदिर में सभी को समान रूप से पूजा-अर्चना करने का अधिकार है। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया और ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।


डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है, जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default