औरैया। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कड़े रुख के बाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना अजीतमल पुलिस, स्वाट (SWAT) और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान अजीतमल क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेकिंग के दौरान हुई घेराबंदी, आरोपी ने की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख शातिर बदमाश ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। घायल बदमाश को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

एसपी ने की संयुक्त टीम की सराहना
इस बड़ी सफलता और त्वरित साहसिक कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने अजीतमल पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम की पीठ थपथपाई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से उसके अन्य साथियों, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज और उसके पुराने आपराधिक इतिहास के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।