औरैया : रामगढ़ में बाइक फिसलने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल , सौ शैय्या अस्पताल में कराया गया भर्ती

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

अखिलेश शाक्य,रामगढ़ (औरैया) । रामगढ़ कस्बा स्थित बिधूना तिराहे पर शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अनियंत्रित बाइक फिसलने से उस पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार याकूबपुर के भवानीपुर निवासी सतीश (38 वर्ष) अपनी मां रामप्यारी (58 वर्ष) के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के घर दादूसराय अछल्दा जा रहे थे। शाम करीब 06:30 बजे जैसे ही वे रामगढ़ कस्बे के बिधूना तिराहे पर पहुंचे, मोड़ पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रामगढ़ कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए और इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल चिचौली ले गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
रामगढ़ से संवाददाता अखिलेश शाक्य की रिपोर्ट -
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top