Type Here to Get Search Results !

शिवली: जातिगत व साम्प्रदायिक टिप्पणी करने वाले नेताओं पर लगे 10 वर्ष का चुनावी प्रतिबंध: मानव सेवा संगठन

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा 0


शिवली कानपुर देहात।


कानपुर देहात। मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी मैंथा के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री जी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ रही जातिगत एवं साम्प्रदायिक टिप्पणी की राजनीति पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में कई जनप्रतिनिधि एवं राजनेता चुनाव लाभ अथवा व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए किसी विशेष जाति अथवा समाज पर अमर्यादित एवं भड़काऊ टिप्पणियां करते हैं, जिससे समाज में वैमनस्यता, नफरत और साम्प्रदायिक सौहार्द को भारी नुकसान पहुँचता है।




                मानव सेवा संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से मांग उठाई कि जातिगत अथवा साम्प्रदायिक आधार पर किसी समाज पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले नेताओं/जनप्रतिनिधियों को आगामी 10 वर्षों के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित करने हेतु कड़ा कानून बनाया जाए। समाज में नफरत फैलाने वाले ऐसे बयानों पर त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रहित एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए राजनीति में स्वच्छता और मर्यादा का होना अत्यंत आवश्यक है। देश का माहौल बिगाड़ने वाले नेताओं पर जब तक कठोर प्रतिबंध नहीं लगेगा, तब तक स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती, वहीं मानव सेवा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर समाज से भी बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए इस मौके पर अजय राजपूत, अनुराग सिंह गौर, मदन शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable