शिवली कानपुर देहात।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील मैंथा अध्यक्ष तेज सिंह यादव व ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप यादव के नेतृत्व में एक ट्रैक्टर द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विदेशी देशों से अन्य खाद्य सामग्रियों के आयात के समझौते को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन औनहां चौकी प्रभारी सौंपा।
बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के शीर्ष आवाहन पर तहसील मैथा अध्यक्ष तेज सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप की अगुवाई में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जो नेवादा देवराय से औनहां चौकी होते हुए नुनारी बहादुरपुर साधन सहकारी समिति व इंदिरा गांधी वन चेतना मनोरंजन पार्क से लौटकर औनहां चौकी पर समाप्त हुई। जिसमें भाकियू कार्यकर्ताओं ने औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि विदेशी खाद्य सामग्रियों के समझौता से देश के स्थानीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है इससे घरेलू बाजारों में फसलों के दाम गिरेंगे और किसान कर्ज के संकट में डूब जाएंगे कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपील की है कि वह कोई भी ऐसा समझौता न करें जिससे देश के अन्य दाताओं के हितों को चोट पहुंचे। इस दौरान जिला सचिव रामनाथ कोविंद, जिला उपाध्यक्ष डॉ जयचंद सिंह, हरि शंकर यादव, भारत कुशवाहा ,रामकुमार कुशवाहा, राजेश उर्फ मुन्ना, ज्ञान सिंह, दलजीत सिंह, सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।



