योगेंद्र गुप्ता अजीतमल (औरैया)। नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आवारा गोवंश आ जाने के कारण दो डीसीएम (ट्रक) आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में पीछे चल रही डीसीएम के युवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, कानपुर देहात के हाथूमा गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल पुत्र ऊदल कुमार कानपुर के स्वरूप नगर स्थित भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड से डीसीएम में घी लादकर आगरा जा रहे थे। उनके आगे इटावा निवासी श्याम सुंदर अपनी डीसीएम में टाइल्स पाउडर लादकर कानपुर से ग्वालियर की तरफ जा रहे थे। देर रात प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास अचानक एक आवारा गोवंश सड़क पर आ गया। उसे बचाने के लिए आगे चल रहे चालक श्याम सुंदर ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिए। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही विशाल की डीसीएम अनियंत्रित होकर अगली डीसीएम से जा टकराई।

केबिन काटकर निकाला गया शव
टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल अपनी डीसीएम के केबिन में बुरी तरह फंस गए। हादसे की खबर मिलते ही अजीतमल पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशाल को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अजीतमल भेजा। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ अजीतमल मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने दूसरी डीसीएम के चालक श्याम सुंदर से भी पूछताछ की है। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।