*कानपुर देहात में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कस्बा रूरा**
रूरा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को शिवली से अकबरपुर तक उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जन सैलाब उमड़ा और भारत माता की जय और वंदेमातरम की गूंज रही।अकबरपुर रनिया विधान सभा में ब्लाक प्रमुख चौबेपुर राजेश शुक्ला ने जिलाध्यक्ष रेणुका सचान की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा शिवली से शुरू होकर रूरा होते हुए तिरंगा यात्रा अकबरपुर बस स्टैंड पर पहुंची। यहां एक की एकता अखंडता अक्षुण्य रखने का संकल्प लिया गया। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। सभी नागरिकों को राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहना चाहिए। इस रैली में हजारों युवाओं ने भाग लिया। मौके पर विनय शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, संजय पाल, सतेंद्र, राम जी आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय के नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौर राजेश शुक्ला ने आजादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद करते हुए तिरंगे की आन-बान-शान बनाए रखने का संदेश दिया।रूरा की सड़कों पर जब हाथों में तिरंगा लेकर लोग निकले, तो पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने किया। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। राजेश शुक्ला ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि देश को आजादी यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके लिए अनगिनत लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आजादी की इस विरासत को हमें सहेजकर रखना है और तिरंगे की आन-बान-शान हमेशा ऊंची रखनी है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान, त्याग, तपस्या और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ऐसी तिरंगा यात्राएं पूरे कानपुर देहात जिले में निकाली जा रही हैं।
रूरा में निकली इस तिरंगा यात्रा ने एक बार फिर लोगों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगाया। हाथों में लहराता तिरंगा और भारत माता के जयकारों के बीच लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।






