शिवली कानपुर देहात।
फरार अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को शिवली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से लंबे अर्से से कोतवाली क्षेत्र के फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
![]() |
| गिरफ्तार वारंटियों के साथ चौकी इंचार्ज बाघपुर |
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अदालत से फरार चल रहे लल्लन पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम मलिकपुर, ओमप्रकाश उर्फ पप्पू एवं रीतेश कुमार पुत्रगण मुंशीलाल निवासी ग्राम बाघपुर को आज उनके घरों में छापा मार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि एसपी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लंबे समय से फरार अथवा न्यायालय से जारी वारंट वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।



