औरैया: फफूंद रेलवे स्टेशन पर कानपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, कानपुर नगर के भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार-औरैया
0

दिबियापुर (औरैया)। स्थानीय यात्रियों और क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सोमवार से फफूंद रेलवे स्टेशन पर कानपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। पहली बार स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल-मालाओं के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी।

सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कानपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद स्टेशन पहुंची। इस मौके पर कानपुर नगर के भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के सफर के लिए रवाना किया। स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।
यात्रियों को मिलेगा समय-सारिणी का लाभ
रेलवे की निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, कानपुर से फफूंद आने वाली ट्रेन रात करीब 9:30 बजे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में फफूंद से कानपुर जाने के लिए यात्रियों को सुबह करीब 5:00 बजे ट्रेन उपलब्ध होगी। इस नए ठहराव से दिबियापुर, फफूंद और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को कानपुर और देश की राजधानी दिल्ली की यात्रा करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस स्वागत समारोह के दौरान पूर्व राज्य मंत्री एवं दिबियापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता लाखन सिंह राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default