शिवली में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों किया ड्रामा, पुलिस ने समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतारा

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक युवती भावपुर बाजार रामलीला मैदान में कई महीनों से बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गई। कई घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ गई। काफी देर बाद मौके पर पहुंचा प्रेमी के द्वारा शादी का आश्वासन मिलने पर युवती मानी और टावर से नीचे उतरी। पुलिस टीम दोनों को लेकर कोतवाली शिवली पहुंच और परिजनों को सूचना दी।




            शिवली थाना क्षेत्र के भावपुर बाजार स्थित रामलीला मैदान में कई महीनो से एक मोबाइल टावर बंद पड़ा है। सोमवार की सुबह करीब 4 बजे इसी मोबाइल टावर पर औरैया जिले के सहार निवासिनी युवती अंजना पुत्री स्व रमेश चंद्र जो कि चकरपुर में किराए के कमरे में रहकर पनकी स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती है, टावर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों को जानकारी होते ही देखते ही देखते हैं वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।


प्रेमी के द्वारा धोखा मिलता देख युवती का वोल्टेज हुआ हाई

कोतवाली शिवली पहुंची युवती अंजना ने पुलिस को बताया कि युवक सुमित के गांव में उसका ननिहाल है। मामा की बेटी की शादी के दौरान वर्ष 2013 में उसकी मुलाकात सुमित से हुई। मुलाकात पहले दोस्ती में बदली फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच में प्यार हो गया और प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वर्ष 2021 में दोनों लिविंग रिलेशनशिप में पनकी कल्याणपुर में एक किराए के कमरे में साथ रहने लगे और घर की आर्थिक स्थिति सही ना होने पर लड़की पनकी स्थिति एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगी। 


कन्नौज स्थित सिद्ध मंदिर में किया था शादी का वादा

अंजना ने बताया कि कन्नौज की एक सिद्ध मंदिर में वर्ष 2020 मैं सुमित ने शादी का वादा कर साथ जीने और करने की कसमें खांई। वर्ष 2021 में अंजना के पिता रमेश चंद्र की असामयिक मौत हो गई तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की अंजना ने बताया कि उसका बड़ा भाई विकलांग है और छोटा भाई पढ़ाई करता है। पिता की मौत के पश्चात सुमित के कहने पर उसने सुमित के साथ रहने का फैसला किया और पनकी में दोनों एक साथ रहने लगे। बीते 6 माह से सुमित की गतिविधियां बदली देख युवती ने कई बार समझाया लेकिन सुमित नहीं माना। शनिवार और रविवार को कई बार फोन करने पर भी जब सुमित का फोन रिसीव नहीं हुआ तो युक्ति का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह भावपुर पहुंची और वहां एक टावर पर चढ़ गई। 


हाई बोल्टेज ड्रामे की जानकारी होते ही हिला पुलिस प्रशासन

युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हिल गया और आनन फानन शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक शीलेंद्र यादव, भावपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टावर पर चढ़ी युवती को मनाने का प्रयास किया। लेकिन युवती मौके पर प्रेमी को बुलाए जाने और शादी करने की जिद को लेकर अड़ गई। करीब पांच घंटे चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर प्रेमी को बुलाया गया। प्रेमी के द्वारा शादी करने का आश्वासन मिलने के बाद वह टावर से नीचे उतरी।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक और युवती से आवश्यक पूछताछ करते हुए, दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default