शिवली: हर्षौल्लास के साथ मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती, उपजिलाधिकारी ने अर्पण किए श्रद्धा सुमन

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


दृढ़ संकल्प और ज्ञान के बल पर कोई भी व्यक्ति महानता  के उच्च शिखर पर पहुंच सकता है। उक्त बातें कस्बा शिवली स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल साकेत धाम पर  महर्षि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर एसडीएम मैथा प्रतिभा मिश्रा ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर वहां उपस्थित जन समूह के बीच कही।




       कस्बा शिवली स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल साकेत धाम पर स्थापित संस्कृत साहित्य के आदिकवि और हिंदू धर्म के पवित्र महाकाव्य 'रामायण' के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एसडीएम मैथा प्रतिभा मिश्रा ने वाल्मीकि प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और वहां उपस्थित जन समूह को उनके महान चरित्र और जीवन दर्शन पर चर्चा करते हुए संबोधित किया उन्होंने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर समाज को मर्यादा सत्य और सदाचार का मार्ग दिखाया है । उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प और ज्ञान के बल पर कोई भी व्यक्ति महानता के शिखर पर पहुंच सकता है उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में महर्षि वाल्मीकि के विचार और उनके द्वारा स्थापित नैतिक मूल्य और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर ही एक समरस और सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। साकेत धाम में भक्तों द्वारा सुंदर काण्ड रामायण पाठ करने के पश्चात  पूरे विधि-विधान  से महर्षि बाल्मीकि की पूजा अर्चना की। धाम के सेवादारों और स्थानीय लोगों ने एसडीएम प्रतिभा मिश्रा का स्वागत किया।

 इस मौके पर लल्लन बाजपेई,अमित मिश्रा, रामजी मिश्रा, अनिल दीक्षित, कुलदीप बाजपेई,श्याम जी, रामजी त्रिवेदी, कमलेश मिश्रा, अवनीश बाजपेई, दुर्गा शंकर मिश्रा, गोपाल तिवारी, ऋषि तिवारी सहित  राजस्व कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default