शिवली कानपुर देहात।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में काफी समय से रह रहे वृद्ध ने 8 वर्षीय मासूम बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। उसे बहला फुसला कर पंचायत भवन के पास ले गया जहां उससे अश्लील हरकतें की मासूम बालिका ने अपने पिता को जानकारी दी जिस पर पिता ने कोतवाली पहुंच आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी छोटे तिवारी हलवाई गिरी का काम करता है जो विगत करीब 20 वर्षों से कोतवाली क्षेत्र के दूसरे गांव में अपने रिश्तेदारी में रह रहा है वहां उसने पड़ोसी की 8 वर्षीय पुत्री जो कक्षा तीन की छात्रा है उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास करते हुए उसे बहला फुसलाकर गांव में स्थित पंचायत भवन के पास ले गया जहां उससे अश्लील हरकतें की। किशोरी की सहेली ने देखा तो उसे भी उस वृद्ध ने समझाने का प्रयास किया। वृद्धि के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने अपने पिता को आप बीती सुनाई जिस पर पिता किशोरी को लेकर शिवली कोतवाली पहुंचा और घटना की लिखित तहरीर दी।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित छोटे हलवाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

