शिवली: बंबी का बंधा खोलने को लेकर किसान पर दबंगों का हमला, मौके पर मौजूद चौकी के आरक्षी बने दर्शक

राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


धान की फसल के लिए खेतों में पानी लगाए किसान पर, बंबी का बंधा खोलने को लेकर दबंग हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक ने कोतवाली पहुंचे एक महिला समेत चार हमलावरों के विरुद्ध मारपीट को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले को दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की है।




     घटना के संबंध में कोतवाली क्षेत्र के बारनपुर कहिंजरी गांव निवासी सानू उर्फ शैलेंद्र सिंह पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि रविवार की सुबह वह अपने धान सिंचाई के लिए खेतों में बंबी से पानी लगाए हुए था। बंबी का बंधा खोलने को लेकर गांव के अनुरुद्ध पुत्र अनिल दीक्षित ,अनिल दीक्षित पुत्र मुन्नीलाल , राजेंद्र वर्मा पुत्र तुला व अंजू पत्नी राजेंद्र ने घात लगाकर उसके ऊपर हमला कर दिया। घटना के वक्त चौकी में तैनात दीवान राजपाल व सिपाही अंकुर मौजूद थे उक्त लोगों ने कोई बचाव का प्रयास नहीं किया और उसे फोन द्वारा सूचना दे रहे हैं कि वह भाग जाए उक्त  लोग उसे मारने आ रहे हैं दबंग व्यक्ति दीवान के पास खड़ा था। हमने जब भगाने का प्रयास किया तो चारों तरफ से हमको एक राय होकर घेर लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे पीठ में दांत  द्वारा कान में काटा गया व अनिल कुमार द्वारा कान में जोरदार आघात किया गया जिससे कान में अंदरूनी छोटे आई हैं किसी तरह वह बच बचा कर वहां से भागा तो आरोपितों ने उसका दूर तक पीछा किया और उसका फोन तोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल युवक की तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है। घायल का डाक्टरी परीक्षण करवाया गया है। मामले को दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top