दिबियापुर (औरैया)। नगर में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को विभाग की संयुक्त टीम ने दिबियापुर नगर पंचायत कार्यालय के सामने औरैया रोड पर स्थित 'चौहान क्लिनिक' पर औचक छापेमारी कर उसे तुरंत प्रभाव से सीज कर दिया।
मरीजों का इलाज करते रंगेहाथ पकड़े गए
यह पूरी कार्रवाई दिबियापुर निवासी अजय कुमार की लिखित शिकायत पर की गई। शिकायत के आधार पर डिप्टी सीएमओ एवं नोडल झोलाछाप क्लिनिक डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद की संयुक्त टीम ने क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान क्लिनिक का कोई वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। टीम जब अंदर पहुंची तो वहां एलोपैथिक दवाइयों का जखीरा मिला और डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए। निरीक्षण के समय तीन मरीजों को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही थी जबकि एक बच्चे का भी उपचार किया जा रहा था।

आयुर्वेदिक डिग्री की आड़ में एलोपैथी का खेल
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि क्लिनिक संचालक शिव सिंह के पास केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा की डिग्री है। इसके बावजूद वह नियमों का सरेआम उल्लंघन करके मौके पर मरीजों को एलोपैथिक दवाइयां दे रहे थे और गंभीर चिकित्सकीय प्रक्रियाएं अपना रहे थे। इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल क्लिनिक को सीज कर दिया।

जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएमओ
मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि क्लिनिक संचालक को बिना वैध पंजीकरण के क्लिनिक संचालित करने के आरोप में कड़ा नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आम लोगों की जिंदगी और उनके स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध रूप से संचालित हो रहे ऐसे सभी क्लिनिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।