औरैया : सहायल में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग , लाखों का सामान जलकर राख

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया। थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम उपरेंगा में मंगलवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

अज्ञात कारणों से भड़की आग
ग्राम उपरेंगा निवासी अजय कुमार पुत्र शिवराम की गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मंगलवार को रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक दुकान से धुंआ और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ग्रामीणों ने पाया काबू
स्थानीय लोगों ने जब दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती देखीं तो शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत निजी संसाधनों और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
करीब दो लाख का नुकसान
पीड़ित दुकानदार अजय कुमार के मुताबिक इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखा सारा कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान, वायरिंग और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए हैं। आग की इस घटना में उन्हें करीब दो लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
आर्थिक सहायता की मांग
घटना की जानकारी तुरंत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। पीड़ित दुकानदार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अजय कुमार ने जिला प्रशासन से मौके का मुआयना कर नुकसान का सही आकलन कराने और उचित आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top