औरैया में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत , संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के औरैया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जालौन चौराहा पहुंचने पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की। इसके बाद वे केसर कुंज होटल पहुंचे।

इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, महामंत्री विशाल शुक्ला, नितिन अवस्थी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर और जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे समेत संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी इस भव्य स्वागत समारोह का हिस्सा बने।
सूत्रों के अनुसार, अपने इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह स्थानीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top