श्रावण मास में रुद्राभिषेक* भोलेनाथ की कृपा से परिवार सहित सुख-शांति की कामना।

प्रशांत श्रीवास्तव
0

 *चेयरमैन ने सपत्नीक रुद्राभिषेक किया*


 *संवाददाता प्रशांत श्रीवास्तव रूरा **


रूरा चेयरमैन राम जी गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी ऊषा गुप्ता के साथ अपने निज निवास पर स्थित महादेव मंदिर के पवित्र सावन माह के अवसर पर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर ज्वेलर्स व्यापारी श्याम जी ओमर, चेयरमैन पुत्र प्रशांत ओमर, शरद ओमर, अविनाश ओमर, आचार्य दयाशंकर शास्त्री, राम सुरेश यादव, अरविन्द कौशल, नीरज यादव, ध्रुव मिश्रा, नन्हा यादव, मुनींद्र, शिवबाबू, विनय ओमर टिकवल सहित चेयरमैन के परिजन मौजूद रहे।



श्रावण का पवित्र माह शिव भक्तों के लिये विशेष अनुष्ठानों का अवसर होता है। पवित्र माह में किये गये धार्मिक अनुष्ठान का लाभ श्रद्धालु जीवन पर्यन्त उठाते हैं। सावन महीने में भगवान शिव के लिंग पर पूजन अनुष्ठान कर उनका रुद्राभिषेक किया जाता हैशनिवार को चेयरमैन राम जी गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी ऊषा गुप्ता के साथ अपने पैतृक निवास में स्थित मंदिर में स्थापित शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। दोपहर 12बजे से शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान शाम को 5 बजे विश्राम कियागया। इस मौके पर प्रसाद का वितरण किया गया तथा आचार्य को दक्षिणा के साथ उनको उपयोगी सामान भेंट किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में चेयरमैन के परिजन अनुज श्याम जी ओमर सहित अन्य लोग मौजूदरहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top