औरैया : बेला में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी , देर रात एसडीएम ने पहुंचकर पोकलैंड मशीन से सफाई शुरू कराई

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया । बेला में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी का पानी बेला क्षेत्र के गांव बराहार और आसपास के गांवों के खेतों तक पहुंच गया है जिससे किसानों की धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। फसल बर्बाद होने की आशंका से चिंतित किसानों की समस्या को देखते हुए शनिवार देर रात उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बिधूना कमल कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

शनिवार को दिन में एसडीएम कमल कुमार ने बराहार स्थित पांडु नदी के पुल पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों ने उन्हें बताया कि नदी में पानी का बहाव प्रभावित होने के कारण पानी खेतों में बैक मार रहा है। किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया था।
अपने वादे के मुताबिक शनिवार देर रात ही एसडीएम कमल कुमार सिंह तकनीकी टीम और पोकलैंड मशीन के साथ बेला क्षेत्र के प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने अपनी देखरेख में देर रात्रि ही पोकलैंड मशीन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से नदी में फंसे कचरे की साफ-सफाई का काम शुरू करवाया। नदी का बहाव सुचारु होने से खेतों और गांवों में जमा पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है जिससे ग्रामीणों ने बड़ी राहत की सांस ली है। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top