नायब तहसीलदार से फलमंडी के लिए वेंडिंग जोन बनवाने की मांग*

प्रशांत श्रीवास्तव
0

 *हेडलाइन: नायब तहसीलदार से फलमंडी के लिए वेंडिंग जोन बनवाने की मांग*

_संवाद न्यूज एजेंसी। प्रशांत श्रीवास्तव रूरा, कानपुर देहात

रूरा नहर पुल पर फुटकर फल विक्रेता ठेलिया नहीं लगा पा रहे हैं। शनिवार को थाना समाधन दिवस में थोक फल कारोबारियों के नेतृत्व में पहुंचे दुकानदारों ने नायब तहसीलदार अकबरपुर से वेंडिंग जोन चिन्हित करने की मांग की।

महिला से मारपीट के बाद हंगामा नगर पुल पर बीते दिनों महिला से मारपीट के बाद दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने और तनाव की वजह से यहां फल की ठेलिया लगाना बंद है।


जाम और अव्यवस्थानहर पुल पर कोई चिन्हित स्थान न होने से दुकानदारों में अव्यवस्था है। कुछ फुटकर फल विक्रेता इधर-उधर शिफ्ट हो गए हैं।थोक फल कारोबारी राजू राठौर के साथ कल्लू, भूरा, लल्लू, मफकू, ब्रजेश, आरिफ, जिशान आदि।नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व नगर के दुर्गा मंदिर के पास रेहड़ी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन के लिए जगह देखी गई थी। जल्द ही वेंडिंग जोन का बोर्ड लगाया जाएगा।रूरा कारोबारियों की मांग है कि नहर पुल के आसपास फलमंडी के लिए सुरक्षित वेंडिंग जोन बनाया जाए ताकि जाम न लगे और कारोबार भी सुचारू रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top