रसूलाबाद: 27 जुलाई को कानपुर देहात में सपा का शक्ति प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने मांगी उपजिलाधिकारी से रैली की अनुमति

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0


रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर


रसूलाबाद कानपुर देहात।


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शिव कुमार बेरिया ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार तहसील रसूलाबाद को पत्र देकर 27 जुलाई 2026 को पार्टी के कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी है। पत्र में शिव कुमार बेरिया ने लिखा है कि सपा के कार्यकर्ता व नेता प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में कानपुर देहात  की तहसील रसूलाबाद में एक विशाल जनसभा/रैली आयोजित की जानी है। उन्होंने प्रशासन से दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम की अनुमति देने का अनुरोध किया है।



                    रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देख जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में सरकार की नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। रैली के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top