रसूलाबाद: थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने कोतवाल संग सुनी फरियाद, निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

:रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर रसूलाबाद:


 रसूलाबाद कानपुर देहात।

रसूलाबाद कोतवाली रसूलाबाद  में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। मौके पर ही दो शिकायतों को निस्तारण के लिए एसडीएम ने दिए आदेश। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार और कोतवाल शिवनारायन सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कानूनगो, लेखपाल और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आए हुए फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण।



                   शनिवार को समाधान दिवस पर कोतवाली रसूलाबाद में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार और कोतवाल शिवनारायन सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में जमीन विवाद, रास्ता बंद, अवैध कब्जा, मारपीट और पारिवारिक विवाद से जुड़ी कई शिकायतें आईं।

उपजिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल और कानूनगो को मौके पर जाकर जांच कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं कोतवाल ने पुलिस को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार समाधान दिवस में आने वाले हर फरियादी की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top