परचून की दुकान से 770 ग्राम गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

 

रसूलाबाद पुलिस की कार्रवाई, इकघरा गांव में दुकान की आड़ में गांजा बेचने का आरोप; एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

कानपुर देहात। रसूलाबाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इकघरा गांव में एक परचून दुकानदार को 770 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने दुकान पर छापा मारकर गांजा बरामद किया।

पुलिस की कस्टडी में खड़ा आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक कुमार (46) पुत्र गयादीन, निवासी ग्राम इकघरा, थाना रसूलाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 295/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी तिश्ती उपनिरीक्षक केशव देव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर

दैनिक समाचार पत्रों, इलेक्ट्रोनिक मीडिया संस्थानों में कार्य के बाद 7 वर्षों के अनुभवों के साथ यूपी लाइव विजन में एडिटर इन चीफ के पद पर सेवारत सचिन अग्निहोत्री एक निर्भीक, निष्पक्ष एवं जुझारू पत्रकार हैं, जो लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। अपनी बेबाक पत्रकारिता और सटीक खबरों के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। ग्रामीण समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पत्रकारिता के प्रति समर्पण, सत्यनिष्ठा और मेहनत के कारण सचिन अग्निहोत्री लोगों के बीच विश्वसनीय पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने