— UP LIVE VISION NEWS (@uplive_vision) August 8, 2026
तलवों पर बरसाए डंडे, महिलाओं ने चप्पलों से पीटा; प्रेमी को बचाने पहुंची महिला से भी मारपीट, वीडियो वायरल
रस्सी से बांध कर युवक की बेरहमी से पिटाई करते लोग

कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। युवक को पहले रस्सी से बांधा गया और जमीन पर लिटाकर उसके तलवों पर लाठी-डंडे बरसाए गए। घर की महिलाओं ने भी युवक को चप्पलों से पीटा। उसे बचाने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई।
![]() |
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर मेडिकल कराया। पुलिस के अनुसार, युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर छोड़ दिया गया। घटना को लेकर गांव में चर्चा बनी हुई है।
रात्रि में डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डेरापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहर सिहं का पुरवा में एक घर में एक व्यक्ति घुस गया है जिसे कुछ लोग मार रहे हैं, उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि एक युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने गया था, जिनके साथ महिला के परिजनों द्वारा मारपीट की गयी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया एवं मेडिकल की कार्यवाही की गयी। घटना से सम्बन्धित लोगों से पूछताछ कर अन्य तथ्यों की जानकारी की जा रही है एवं तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है- धर्मेन्द्र कुमार सिंह , क्षेत्राधिकारी डेरापुर
Tags
Kanpur dehat

