राजप्रताप सिंह गौर/ कानपुर देहात । जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण पलिया ककवन बार्डर पर पांडु नदी पुल के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हुआ है। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ककवन पुलिस और कोतवाली प्रभारी रसूलाबाद शिव नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया गया है।जानकारी अनुसार रसूलाबाद के बार्डर पर पांडु नदी पुल के पास सड़क में गड्ढा हो गया है। हादसे से बचाव के लिए बैरिकेडिंग कर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की मदद से मरम्मत का काम चल रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
रसूलाबाद कोतवाल ने बताया कि बरसात के कारण सड़क की मिट्टी बह जाने से यह हिस्सा धंस गया था। यात्रियों और कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत मरम्मत शुरू कराई गई है। जब तक मरम्मत पूरी नहीं हो जाती वाहन चालकों से सावधानी बरतने अपील की गई है।अधिकारियों ने कहा कि पुल के पास धंसी जगह पर मिट्टी गिट्टी से भराई कर कराकर यातायात चालू कर दिया गया है।इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक राम सिंह आरक्षी शैलेन्द्र सिंह अजय गुर्जर भी मौजूद रहे ।
 |
| Advertisement |