रसूलाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर आरोपी दबोचा गया; न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल
राज प्रताप सिंह/कानपुर देहात ।जनपद कानपुर थाना रसूलाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को थाना रसूलाबाद में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को ग्राम दया सुजनपुर निवासी अंश और एक अन्य व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गए हैं।
 |
| पुलिस की पकड़ में खड़ा आरोपी |
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मामले की गहन जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अंश उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दशहरा सुजनापुर थाना रसूलाबाद को गत दिवस ग्राम दशहरा स्थित पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी कहिन्जरी आरक्षी गौरव बघेल और शैलेन्द्र सिंह की टीम शामिल रहे।कोतवाल शिव नारायण सिंह ने कहा कि रसूलाबाद में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह के मामलों में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।