औरैया (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में सोमवार को वीरांगना फूलन देवी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अनवर यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष, साहस एवं सामाजिक विषमता के खिलाफ उठाई गई आवाज को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने जुल्म और ज्यादतियों के खिलाफ नारी शक्ति का साहस और संघर्ष दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी फूलन देवी ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को लोकसभा पहुंचाकर संसद में अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर प्रदान किया। उनके संघर्ष को समाज में महिलाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई से जोड़कर देखा जाता है।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि फूलन देवी कहा करती थीं कि रावण ने माता सीता का अपहरण किया था, तो हर वर्ष उसका पुतला फूंका जाता है। उन्होंने कहा था कि मैंने अपने अपमान का बदला लिया तो मुझे डकैत कहा गया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक विषमता के खिलाफ आवाज उठाने का प्रतीक रहा है। उनके संघर्ष को याद करते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समानता के लिए मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, एसआईआर प्रभारी समरथ पाल, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक मदन गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम बाबू यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष रश्मि यादव, महेंद्र त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अछल्दा राकेश यादव, क्षत्रपाल सिंह वर्मा, डॉ. राजपाल कश्यप, एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाष कठेरिया, बिधूना विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत, औरैया विधानसभा अध्यक्ष राज कुमार गौतम, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रमोद यादव, हरिशंकर दिवाकर, निर्मला राजपूत, वीरेंद्र शास्त्री, महिला सभा प्रदेश महासचिव पल्लवी पाल, टिल्लू राजपूत, उमेश निषाद, स्नेहलता दोहरे, सुमन दिवाकर, कमलेश तिवारी, अंजलि अवस्थी, सुदीप चतुर्वेदी, बैकुंठ यादव, अब्दुल वाहिद खान, रवि वर्मा, भगवती निषाद, महिला सभा प्रदेश सचिव रंजना पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख , राम नरेश यादव, अखिलेश यादव उर्फ कल्लू, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह पाल, अरविंद यादव पूर्व सभासद, ब्लॉक अध्यक्ष बिधूना दयाशंकर सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य भरत खन्ना सहित अन्य लोगों ने भी फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक न्याय और महिलाओं के सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।







