कानपुर देहात। मकान निर्माण रोकने से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

सिकंदरा के मिरगांव में महिला का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण कराने का प्रशासन का दावा 

कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव गांव में मकान निर्माण को लेकर विवाद के बीच एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रुकवाए जाने से नाराज महिला ने विरोध जताते हुए कई घंटे तक टंकी पर बैठकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया।

टंकी पर चढ़ी महिला
महिला का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रही है, लेकिन स्थानीय प्रशासन बार-बार निर्माण कार्य रुकवा रहा है। इसी से नाराज होकर उसने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू किया।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, वह कब्रिस्तान की भूमि है। इसी वजह से निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिलहाल महिला और प्रशासन के दावे आमने-सामने हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारी मामले का समाधान निकालने के साथ महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top