औरैया । ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरवाकुरली में पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज मारपीट की घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बड़े भाई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पिता के उकसावे पर दिल्ली से आकर किया हमला
पीड़ित दीपक शर्मा ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि वारदात रविवार की शाम को हुई। उनका छोटा भाई रिंकू शर्मा जो वर्तमान में दिल्ली में रहता है गाँव आया हुआ था। दीपक का आरोप है कि उनके पिता पातीराम शर्मा ने रिंकू को फोन करके घर बुलाया और उनके खिलाफ भड़काया। पिता के उकसावे में आकर रिंकू ने गाँव पहुँचते ही बड़े भाई दीपक शर्मा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया।

बीच-बचाव करने आई भाभी को किया लहूलुहान
विवाद बढ़ता देख जब दीपक शर्मा की पत्नी पूनम बीच-बचाव करने के लिए आगे आईं तो आरोपी रिंकू ने आव देखा न ताव और उन पर लाठी से हमला बोल दिया। रिंकू ने पूनम के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। इसके अलावा उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।

हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
घटना के तुरंत बाद घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। CHC अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट होने और नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पीड़ित पक्ष का साफ तौर पर आरोप है कि यह पूरी घटना पिता की साजिश और उकसावे का परिणाम है। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित दीपक शर्मा की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।