21 नवंबर को होना था विवाह, कमरे में मृत मिली 24 वर्षीय युवती; पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंपा
कानपूर देहात। दशहरा निवासी जीत बहादुर उर्फ शिवनाथ की 24 वर्षीय पुत्री खुशबू ने बीएससी फाइनल की पढ़ाई पूरी की थी। उसका विवाह 21 नवंबर को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सिसाही गांव निवासी एक युवक से तय हुआ था।
खुशबू घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद खाना खाने के लिए मां उसे बुलाने ऊपर पहुंचीं। काफी आवाज देने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मां ने ग्रामीणों को बुलाया। दरवाजा खुलवाने पर खुशबू फंदे पर लटकी मिली। उसका मोबाइल भी कमरे में वीडियो कॉल पर लगा हुआ था।.jpeg)
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका के पिता द्वारा पोस्टमार्टम न कराने के संबंध में लिखित सहमति देने के बाद पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा पोस्टमार्टम न कराने की लिखित सहमति के बाद नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

