औरैया में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों संग राज्य कर विभाग का 'व्यापारी संवाद', जीएसटी और ई-वे बिल की उलझनें हुईं दूर

औरैया (ब्यूरो)। ककोर स्थित राज्य कर विभाग मुख्यालय में शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट सेक्टर के करदाताओं, परिवहनकर्ताओं और उद्यमियों के लिए एक विशेष 'व्यापारी संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। उपायुक्त (प्रशासन) प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच टैक्स अनुपालन को लेकर सीधी चर्चा हुई।

खुलकर रखीं समस्याएं, मिला समाधान
संवाद कार्यक्रम के दौरान औरैया के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने जीएसटी (GST), ई-वे बिल (E-Way Bill), कर अनुपालन और परिवहन व्यवसाय के संचालन में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को अधिकारियों के सामने रखा। व्यापारियों ने व्यवस्था को और सरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों की एक-एक समस्या को सुना और जीएसटी नियमों के दायरे में उनका तुरंत समाधान किया।
समय पर रिटर्न और टैक्स चुकाने की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त प्रदीप कुमार ने सभी उद्यमियों और ट्रांसपोर्टरों से वैधानिक प्रावधानों का पूरी तरह पालन करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने व्यापार को बाधा रहित चलाने के लिए समय पर रिटर्न दाखिल करने और नियमित रूप से कर का भुगतान करने की अपील की।
विभागीय अधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में सहायक आयुक्त जय सिंह यादव और गगन बिहारी सहित राज्य कर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों, उद्यमियों और करदाताओं ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने