औरैया में खंभे से टकराई बाइक, कांवड़िया युवक की मौत , साथी गंभीर रूप से घायल

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार 0

औरैया (ब्यूरो)। सोमवार सुबह करीब छह बजे औरैया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कांवड़िया युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिरिया भट्टा के पास बाइक के अनियंत्रित होकर खंभे से टकराने के कारण हुआ।

रोते बिलखते परिजन 

कन्नौज से जल लेकर लौट रहे थे घर
मृतक की पहचान दिबियापुर कस्बे के रामकृष्ण नगर निवासी 16 वर्षीय अभिरुद्ध प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह दिबियापुर के सेंट साईं नाथ स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके चाचा कप्तान सिंह राजपूत के अनुसार, अभिरुद्ध अपने ताऊ के लड़के विवेक राजपूत (पुत्र विनोद राजपूत) के साथ कन्नौज के मेहंदी घाट से जल लेकर देवकली मंदिर में कांवड़ अर्पित करने के बाद दिबियापुर स्थित अपने घर लौट रहा था।
मृतक अनिरुद्ध प्रताप सिंह 
मौके पर पहुंची पुलिस, घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में अभिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक राजपूत का जबड़ा टूट गया और सीने में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल राजकुमार सिंह और सीओ सदर शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल विवेक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक अभिरुद्ध के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Light Speed Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable