सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी की नन्हीं बालिकाओं से हृदयस्पर्शी मुलाकात, दिया प्रोत्साहन

UP LIVE VISION DESK
0

कानपुर देहात: सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील रसूलाबाद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों के साथ आई दो छोटी बालिकाओं से स्नेहपूर्वक मुलाकात की।


इस दौरान दोनों नन्हीं बालिकाओं ने बड़ी होकर पुलिस अधिकारी बनने की अपनी इच्छा पुलिस अधीक्षक के सामने व्यक्त की। बालिकाएं विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक को पहनाने के लिए फूलों की माला भी साथ लाई थीं।

इस हृदयस्पर्शी क्षण में पुलिस अधीक्षक ने दोनों बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें स्वयं फूलों की माला पहनाई और चॉकलेट भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षा के बल पर वे निश्चित रूप से अपना सपना पूरा कर सकती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों बालिकाओं को भविष्य में पुलिस सेवा में आने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top