ग्राम समाज की जमीन पर दबंग का कब्जा, ग्रामीणों में रोष

UP LIVE VISION DESK
0


📍 राहुल मिश्रा शिवली, कानपुर देहात

मैंथा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरदही के मजरा गंभीरपुर में ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि गांव का ही एक दबंग इस जमीन पर कब्जा करने की साजिश रच रहा है, जबकि प्रशासन इस मामले में अब तक मौन बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, कल्याणपुर-शिवली मुख्य मार्ग के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गाटा संख्या 165 में करीब पांच बिस्वा ग्राम समाज की भूमि खाली पड़ी है। इस जमीन पर गांव निवासी गोविंद पुत्र महावीर द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में जमीन पर मिट्टी डलवाकर कब्जे की तैयारी भी शुरू कर दी गई।


एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वर्ष 2007 की तहसील पत्रावली में कई लोगों को पट्टा दिया गया था, जिसमें गोविंद का नाम भी शामिल था, लेकिन नाबालिग होने के कारण उसका पट्टा बाद में निरस्त कर दिया गया। इसके बावजूद वर्ष 2021 में भी उसने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था, जिस पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी रामशिरोमणि ने बेदखली का आदेश जारी कर जमीन को मुक्त कराया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की सख्ती के बावजूद एक बार फिर कब्जे की कोशिश की जा रही है, लेकिन इस बार कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांव में असंतोष का माहौल है।

स्थानीय निवासियों ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि ग्राम समाज की इस जमीन को तुरंत कब्जा मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रह सके।

हल्का लेखपाल हर्षित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही मौके पर पहुंचकर पैमाइश की जाएगी और यदि कब्जे की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top