आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग/नोडल अधिकारी का 09 एवं 10 जून को जनपद भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित
6/09/2026 11:20:00 am
0
कानपुर देहात
मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात विधान जायसवाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री जी.एस. प्रियदर्शी, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी का 09 जून एवं 10 जून 2026 को जनपद कानपुर देहात का भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 09 जून 2026 को अपराह्न 03:00 बजे नोडल अधिकारी का सर्किट हाउस, कानपुर देहात में आगमन होगा। इसके उपरांत अपराह्न 03:30 बजे से 04:00 बजे तक मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजनान्तर्गत संचालित बाल देखरेख संस्था हेतु राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) न्याय बोर्ड सहित निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। अपराह्न 04:20 बजे से 04:50 बजे तक विकास खंड मलासा की ग्राम पंचायत मुरलीपुर में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात सायं 05:00 बजे से 06:00 बजे तक ग्राम पंचायत डीह, विकास खंड मलासा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। दिनांक 10 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में जनपद भ्रमण के दौरान प्राप्त बिंदुओं, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन, विकास एवं निर्माण कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात पूर्वाह्न 11:30 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, कानपुर देहात के सभागार में चिकित्सकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम चौपाल, समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण के दौरान अद्यतन सूचनाओं के साथ समय से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें, जिससे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके।
अन्य ऐप में शेयर करें

