तेज रफ्तार डीसीएम ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

राहुल मिश्रा
0

शिवली कानपुर देहात।

 चौबेपुर - बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शिवली कस्बे में शुक्रवार देर रात घर से बस स्टॉप पर सामान लेने जा रहा बाइक सवार युवक सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट आ गया। डीसीएम का पिछला डायर युवक के सिर पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक हो गिरफ्त में ले छानबीन शुरू की है।

         

घटना स्थल पर बिलखते परिजन

                      शिवाजी नगर कस्बा शिवली निवासी सुनील कुमार कुशवाहा के तीन पूतों में सबसे छोटा 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार कुशवाहा रात करीब 9-30 बजे बाइक से बस स्टॉप पर सामान लेने के लिए जा रहा था। अभी वह घर से करीब 50 मीटर दूर ही, कानपुर बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग पर विद्युत सबस्टेशन के सामने पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक  के पिता सुनील कुमार, मां प्रेमलता, भाई अमित और सुमित बिलख - बिलख कर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक समेत डीसीएम को कब्जे में ले लिया । 

पुलिस कब्जे में डीसीएम


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top