नवविवाहिता को पीट ससुरालियों ने घर से भगाया, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।

तीन माह की गर्भवती, नवविवाहिता महिला को उसके ससुरालियों ने मिलकर मुगरी व डंडों से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मायके से आए भाईयों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने कोतवाली पहुंच पति समेत आधा दर्जन ससुराली जनों के विरुद्ध मारपीट के संदर्भ में अभियोग पंजीकृत करवाया है। मामले को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। 



                  घटना के संबंध में, कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर रामपुर खास गांव निवासिनी अंजली पुत्री राजकुमार गौतम ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया की कोतवाली शिवली क्षेत्र के वीर सिंहपुर सरैया गांव निवासी राहुल गौतम पुत्र संतराम के साथ उसकी शादी बीते वर्ष 13 मई 2025 को हिंदू रीति रिवाज के संपन्न हुई थी। वह तीन माह के गर्भ से है। इन परिस्थितियों में उसके पति राहुल, जेठ हरि ओम ,जेठानी अंगूरी देवी, सास, ससुर तथा देवर आलोक उसे बेवजह गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर उसके गुप्तांगों में लात मार दी। जिसका उसने विरोध किया तो जेठ समेत सारे लोग एक राय होकर मुगरी डंडों से उसे पर हमला कर दिया जिससे उसको गंभीर चोटे आई हैं जब उसने अपने भाई अनुज , आशीष को बुलाया तो उनके साथ भी हमलावरों ने मारपीट की जिसमें उनके भाइयों को भी चोटे आई हैं ।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल महिला की तहरीर पर उसके ससुरारी जनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण हेतु भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top