रूरा पुलिस की सतर्कता से मिला परिवार को सुकून, गुमशुदा बालक सकुशल बरामद

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

 


उरई स्टेशन से 11 वर्षीय बालक को खोजकर परिजनों को सौंपा, पुलिस की कार्यशैली की हुई सराहना

कानपुर देहात।
जनपद में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पांच दिन से लापता 11 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, थाना रनियां क्षेत्र के मद्दीपुरवा मजरा उमरन निवासी अजन सिंह यादव ने थाना रूरा में तहरीर देकर बताया था कि उनका 11 वर्षीय पुत्र सचिन यादव जवाहर नवोदय कोचिंग सेंटर कस्बा रूरा पढ़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। मामले में थाना रूरा में मु0अ0सं0 168/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रूरा पुलिस लगातार बालक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उरई रेलवे स्टेशन से गुमशुदा सचिन यादव को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और रूरा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की जमकर सराहना की। वहीं आमजन ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top