Kanpur Dehat। होटल अमरभोग के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

 


समय रहते पहुंची दमकल टीम, बड़ा हादसा टला; आग लगने के कारणों की जांच शुरू

कानपुर देहात। जनपद के बारा जोड़ स्थित होटल अमरभोग के पास बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर देहात प्रतीक श्रीवास्तव
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 03 जून 2026 को लगभग 12:07 बजे फायर विभाग को सूचना मिली कि होटल अमरभोग, बारा जोड़ के पास खड़ी एक गाड़ी में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग लगने से वाहन को नुकसान पहुंचा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर देहात प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। फायर विभाग की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top