मालूली बात को लेकर हुई जमकर मारपीट, एक युवती समेत चार लोग गंभीर घायल

UP LIVE VISION DESK
0

 राहुल मिश्रा/ कानपुर देहात - मंगलवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो गांवों में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में एक युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है।


        कोतवाली क्षेत्र के खुमान निवादा गांव निवासी शिवनारायण ने बताया कि रात करीब 10 बजे आपसी बटवारा होने पर उसके परिवार के शैलेंद्र अपने भाई कुलदीप के साथ मिलकर उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर दोनों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । उसकी चीख पुकार सुनकर उसका पुत्र बृजमोहन तथा पुत्री शालिनी उसे बचाने आई तो आरोपित जनों ने उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरी घटना गंभीरपुर ककरदही गांव में हुई। गांव निवासी संजीत कुमार ने बताया कि वह मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे ककरदही गांव में स्थित लाइब्रेरी से पढ़कर वापस अपने घर गंभीरपुर लौट रहा था तभी शिवली कल्याणपुर मार्ग पर अवध नगर में स्थित पेट्रोल पंप के पास ककरदही गांव निवासी कन्हैया शुक्ला, ज्ञानू पांडे तथा शेखूपुर गांव निवासी शौर्य अग्निहोत्री, बागपुर गांव निवासी आकाश श्रीवास्तव तथा राज आपस में बातचीत कर रहे थे जिसे देखकर वह भी वहां रुक गया और उनकी बातचीत सुनने लगा जिसे देखकर सभी लोगों ने एक राय होते हुए उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने करते हुए गली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर सभी ने लाठी, डंडों तथा बेल्ट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया  है । सात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top