बोले सांसद भोले: 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा ,आत्मनिर्भरता और संस्कृति पुर्नजागरण क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की
शिवली कानपुर देहात।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अकबरपुर भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मैथा विकासखंड सभागार में शुक्रवार को जन चौपाल लगा लोगों की समस्याओं को सुनते हुए लाभार्थियों से संपर्क किया और कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा ,आत्मनिर्भरता और संस्कृति पुर्नजागरण क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
![]() |
| मैंथा ब्लॉक सभागार में आयोजित चौपाल में मौजूद सांसद |
शुक्रवार को केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अकबरपुर लोकसभा से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने विकास खंड मैंथा में चौपाल लगा सरकार की उपलब्धियां गिना आए हुए जनमानस की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ केंद्र सरकार निरंतर राष्ट्र निर्माण के कार्य में संलग्न है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त आत्मविश्वासी एवं नेतृत्वकारी राष्ट्र के रूप में स्थापित है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास यात्रा से जोड़ें । भोले सिंह ने उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। चौपाल समापन उपरांत उन्होंने अरसदपुर, औंगी, हथिका, माण्डा मैथा के वरिष्ठ जनों के घर-घर जाकर भेंट कर कुशलक्षेम पूछते हुए सरकार की नीतियां बतायीं तथा फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं लालपुर शिवराजपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारीजनों व विक्रमपुर गांव में शहीद सैनिक के परिजनों को सम्मानित किया तथा उनके साथ हमेशा परिवार की तरह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही। पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पिंकी सिंह चंदेल के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस मौके पर बृजेंद्र सिंह , शैलेश सिंह, प्रद्युम्न शुक्ला, रवी अग्निहोत्री, पप्पू सिंह चंदेल, भरत सिंह सेंगर, धीरेन्द्र सिंह, मनोज गुप्ता, ईशू सिंह, घनश्याम कुशवाहा, राजेन्द्र, सचिन सेंगर, लाला तिवारी, अर्जुन सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


