किसान दिवस का सामुदायिक भवन ईको पार्क माती में 17 जून को होगा आयोजन

UP LIVE VISION DESK
0
सौरभ मिश्रा कानपुर देहात उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक माह तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन सामुदायिक भवन ईको पार्क माती में 12ः00 से 2ः00 बजे तक आयोजन किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि समावेशी विभागों यथा उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग, मण्डी समिति, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक मैनेजर, नेडा एवं फसल बीमा कम्पनी के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजित कर कृषकों की समस्याओं को निस्तारित करने के साथ-साथ उपस्थित कृषकों को विभागीय योजनाओं/ कार्यक्रमों एवं नवीनतम/उन्नत कृषि तकनीकी के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने का कार्य भी किया जाता है। माहः जून में दिनांक 17.06.2026 (दिन बुधवार) को सामुदायिक भवन ईको पार्क माती कानपुर देहात मंे 12ः00 से 2ः00 बजे तक आयोजन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top