जुआ खेल रहे चार जुआड़ी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


जुआड़ियों पर एक बार फिर शिवली पुलिस की बड़ी कार्यवाही। पुलिस की ताबड़तोड़ कारवाही से जुआड़ियों की आई शामत। गौरी गांव के पास खेतों पर रात्रि के समय काफी अरसे से चल रहे जुवांड खाने पर पुलिस ने शनिवार रात छापा मार कर चार जुआंड़ियों को गिरफ्तार कर फड से 34400 रुपए तथा जामा तलाशी में 1300 सो रुपए बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।

               

पुलिस गिरफ्त में जुआड़ी 


                   बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार शर्मा, सिपाही बॉबी सिंह, सोनवीर सिंह ,सुमित कुमार, प्रवेंद्र कुमार, राघवेंद्र तिवारी तथा अतुल प्रताप सिंह रात्रि गस्त पर बैरी तिराहे पर मौजूद थे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गौरी गांव के पास खेतों पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने खेतों पर चल रहे जुआंड़ खाने की घेराबंदी कर छापा मार कर जुआं खेल रहे ग्राम बारा सिरोही थाना कल्याणपुर कानपुर नगर निवासी अनुज शुक्ला व इसी गांव के जीतू कुमार वर्मा तथा ग्राम बंसठी थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासी सुनील कुमार, ग्राम बहरमपुर थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top