अविवाहित ताऊ और भतीजा रहते थे एक साथ, मामूली बात को लेकर भतीजे ने कैंची से किया ताऊ के गले में वार मौके पर ताऊ की दर्दनाक मौत।
शिवली कानपुर देहात।
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को मलिकपुर गांव में शनिवार की शाम मामूली कहासुनी के दौरान झुल्लाऐ भतीजे ने कैची से गर्दन पर वार कर बृध्द चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी और राज छुपाने के उद्देश्य से बुआ के घर पहुंच जीने से गिरकर चाचा की मौत होने की जानकारी दी जिस पर बुआ के नाती ने फोन कर गांव के एक परिचित व्यक्ति को घर भेजा जिसने घटना स्थल के हालात देख हत्या किए जाने की पुष्टि की जिस पर स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दिवंगत वृद्ध के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
![]() |
| मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस |
घटना के बाबत मलिकपुर गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध प्रताप सिंह पवार अविवाहित थे और पांच भाई थे जिसमें उसके तीन भाइयों की मौत हो चुकी है। इसका एक भाई भूरा सिंह तथा एक भतीजा सूरज सिंह पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह उसके ही मकान पर मलिकपुर गांव में साथ रहते थे। उसकी इकलौती बहन पान कुमारी रतनपुर कॉलोनी थाना पनकी कानपुर में रहती है।
अविवाहित ताऊ और उसका भाई, भतीजा तीनों एक साथ रहते थे
दिवंगत प्रताप सिंह के भाई भूरा ने बताया कि वह दोनों भाई अविवाहित थे। भतीजा सूरज के पिता गोविंद सिंह की मौत के बाद वह भी उन्हीं के साथ रहता था। सूरज और भूरा दोनों मिलकर खाना बनाते थे और तीनों साथ में खाते थे। 15 दिन पूर्व सूरज सिंह का अपने चाचा भूरा सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिस पर भूरा सिंह मलिकपुर गांव से अपनी बहन पान कुमारी के घर रतनपुर कॉलोनी पनकी चले गए थे तब से वहीं पर रह रहे थे।
मामूली बात को लेकर सुरन ने ताऊ की बेरहमी से की हत्या
शनिवार देर शाम किसी बात को लेकर सूरज सिंह का उसके ताऊ प्रताप सिंह से बात विवाद हो गया था जिससे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। झुल्लाकर सूरज सिंह ने कैंची से अपने चाचा प्रताप सिंह की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर लालूलुहान कर दिया। डरा सहमा सूरज घर में रखे गेहूं बेचे और बाजार से दवा, पट्टी आदि लेकर घर वापस गया। सूरज जैसे ही घर पहुंचा तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसके ताऊ की मौत हो चुकी थी।
![]() |
| घटनास्थल पर साक्ष्य संकलित करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम |
हत्या का राज छिपाने भाग निकला बुआ के घर
ताऊ की निर्मम हत्या करने के बाद सूरज साइकिल से रतनपुर पनकी निवासिनी अपनी बुआ के घर जा पहुंचा और चाचा की जीने से गिरकर मौत हो जाने की जानकारी दी जिस पर उसकी बुआ पान कुमारी ने अपने नाती नितिन भदोरिया को फोन कर घटना के बाबत बताया तो नितिन ने मलिकपुर गांव के नन्हू को फोन करके उन्हें घर भेजा जहां नन्हू ने घटनास्थल पर पहुंच प्रताप सिंह के गर्दन पर हुए घाव तथा बह रहे खून की जानकारी देते हुए उनकी हत्या किए जाने की पुष्टि की जिस पर स्वजन मौके पर आ गए ।
दिवंगत वृद्ध के भाई भूरा सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने संकलित करवाने के साथ ही आरोपित सूरज सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की सही जानकारी हो सकेगी । दिवंगत वृद्ध के भाई की तहरीर पर आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



