महीनों से लटका शिवली सीएचसी के आयुष्मान केंद्र में ताला, जिम्मेदार मौन

राहुल मिश्रा
0
शिवली

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली में स्थित आयुष्मान भारत केंद्र में पिछले सात माह से लटक रहा ताला। ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी। नहीं बन पा रहे गरीब लोगों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड। इधर उधर भटकने को मजबूर हैं क्षेत्र के गरीब नागरिक। नहीं हो पा रही है उनके निशुल्क उपचार कराए जाने की व्यवस्था। जानते हुए भी अंजान बने है जिम्मेदार अधिकारी ।
              
सीएचसी शिवली में बंद आयुष्मान भारत केंद्र 


                 बताते चलें कि केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना के द्वारा भारत के निर्धन, असहाय लोगों को पांच लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार कराए जाने के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाने के लिए सीएचसी शिवली में आयुष्मान केंद्र की सुअर की गई। आयुष्मान केंद्र में आयुष्मान मित्र के रूप में अर्पित को संविदा पर तैनात किया गया था जो सीएचसी शिवली में स्थित एक कमरे में बैठकर आने वाले क्षेत्रीय लोगों के कार्ड बनाए जाने का काम करता था। क्षेत्रीय ग्रामीणों शिव कुमार, सोबरन यादव, मोनू शर्मा, पंचम, शिवशंकर पाण्डेय, सुशील कुमार आदि का कहना है कि कार्ड ना बनाए जाने से वह लोग ऐसी महंगाई में प्राइवेट इलाज करवाने को मजबूर हैं, इस कारण से उनको भरी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
 सीएचसी शिवली प्रभारी डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि नवंबर 2025 में संविदा कर्मी अर्पित की स्वास्थ्य विभाग में गोरखपुर जनपद में नौकरी लग जाने पर वह यहां से चला गया है। तब से कमरे में ताला लटक रहा है। तीन बार पत्र लिखकर विभागीय अधिकारियों को भेज कर सीएचसी शिवली में आयुष्मान मित्र तैनात किए जाने की फरियाद की जा चुकी है लेकिन अब तक अधिकारियों द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिसके परिणाम स्वरुप सात माह से लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top