शिवली कानपुर देहात।
लंबे अर्से से न्यायालय से गैर हाजिर रहने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने पर, पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद के मार्गदर्शन पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को शिवली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर 15 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
![]() |
| शिवली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी |
काफी लंबे अर्से से अदालत में गैरहाजिर चल रहे आरोपियों पर शिवली पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही। अदालत में हाजिर न होने पर अदालत द्वारा गैरहाजिर चल रहे लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अदालत से गैरहाजिर चल रहे वारंटियों रामजी पुत्र महेश चंद्र खलकपुर बिठूर, राजेंद्र पुत्र सहदेव चंपतपुर भाऊपुर, ज्ञानू उर्फ ज्ञानेंद्र पुत्र संत सिंह मैथा, मोहम्मद इस्लाम पुत्र ईशा मैथा, राजेंद्र पुत्र ठाकुर प्रसाद मकरंदपुर बंथा, संजय कुमार पुत्र बालकराम शिवाजी नगर शिवली, सुशील पुत्र राम प्रसाद जवाहर नगर शिवली, ओम प्रकाश पुत्र विजय नारायण भोला नेवादा, महेश चंद्र पुत्र सीताराम खरगपुर, दीपक पुत्र सुरेंद्र सविता भंगापुरवा, रामबाबू पुत्र रामविलास बैरी बस्ता, शैलेंद्र पुत्र तेजराम बाघपुर, तेज राम पुत्र सोनेलाल बाघपुर,रामू पुत्र श्यामलाल नुनारी बहादुरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


