शिवली कानपुर देहात।
मामूली बात को लेकर कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर छानबीन शुरू की है तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा हैं।
घटना के संबंध में, मारग मैथा गांव निवासी अजय कुशवाहा ने बताया कि गांव का निखिल कुशवाहा कमीशन पर मिट्टी आपूर्ति करने का काम करता है। रविवार रात 9:30 बजे वह निमंत्रण से वापस घर आ रहा था तो देखा कि निखिल उसके घर के पास बैठा था। उसने मिट्टी डलवाने की उससे बात की जब उसने मना कर दिया तो वह गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
दूसरी घटना बैरी सवाई गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसके प्लांट में गांव के राम शंकर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से कूड़ा करकट डाल देते हैं। कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानते हैं। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने प्लांट के पास स्थित खेत में लेबलिंग करवा रहा था तभी वहां राम शंकर आ गया और अनर्गल वाद विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
तीसरी घटना में छतैनी गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वह अपनी पत्नी को रविवार को अपनी ससुराल छोड़ने गया था। वहां से वापस आते समय जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा तो देखा कि मैंथा स्टेशन निवासी अरविंद उसके घर के पास स्थित बलराम कुशवाहा के मकान की मिट्टी उठवा रहा था जबकि अरविंद से न्यायालय में उसका मुकदमा चल रहा है। मिट्टी उठाने का विरोध करने पर अरविंद ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


